0

IP एड्रेस क्या होता है जानिए विस्तार से

Spread the love

आज पूरी दुनिया में इंटरनेट का जाल बिछा हुआ है। सभी काम ऑनलाइन होने लगे है। प्राइवेट और सरकारी दोनों जगह कंप्यूटर का उपयोग होने लगा है। यहाँ तक शिक्षा भी ऑनलाइन दी जारही है। आप घर बैठे सीख सकते है। ऐसे समय में जब अपना अधिकतर समय इंटरनेट पर ऑनलाइन बिताते है तो हमे इंटरनेट के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। आज हम इस लेख, IP एड्रेस क्या होता है के माध्यम से IP Address के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले है। जो की इंटरनेट से जुड़ने का बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट है।

IP एड्रेस क्या होता है जानिए विस्तार से

आइये जानते है IP Address क्या है और यह कैसे काम करता है? और भी इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण बातो के बारे में।

IP एड्रेस क्या होता है?

जब किसी भी कंप्यूटर या मोबाइल या कोई और डिवाइस जिसको इंटरनेट से जोड़ा जाता है तो उसके लिए अलग से एक एड्रेस दिया जाता है जिसे IP एड्रेस कहते है।

IP एड्रेस एक यूनिक नंबर होता है जिसके द्वारा उस डिवाइस की लोकेशन पता की जाती है जो इससे इंटरनेट के साथ जुड़ता है। इंटरनेट से जुड़े सभी डिवाइस का IP एड्रेस अलग अलग होता है।

IP Address की फुल फॉर्म | Full Form of IP Address

दोस्तों नीचे IP Address की फुल फॉर्म दी गयी है।

IP Address: Internet Protocol Address

IP Address का उदाहरण

IP Address अपने कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर से जोड़ने का काम करती है। यह नंबर या अल्फाबेट में हो सकती है। नीचे इसका उदाहरण दिया गया है आप उसमे समझ सकते है।

0000.0000.0000.0000 => 0502.1025.0014.0200

IP Address के संस्करण

इस समय आई पी एड्रेस के दो संस्करण मौजूद है।

  1. IPv4
  2. IPv6

दोस्तों, आई पी एड्रेस के दो रूप है जिन्हे हम IPv4 और IPv6 के नाम से जानते है। इनमे से IPv4 पुराना संस्करण है जबकि IPv6 एक नया संस्करण है।

IPv4 एड्रेस साइज 32 बिट होता है। जबकि IPv6 का एड्रेस साइज 128 बिट होता है।

IPv4 का मतलब इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्शन 4 होता है।

IPv6 का मतलब इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्शन 6 होता है।

IPv4 का उदाहरण : 512.545.5.0

IPv6 का उदाहरण : 2001:0db8:ab88:08d3:1525:8a2e:0370:ab%c

आई पी एड्रेस में पांच क्लास होती है।

ClassRange SubNet Mask
A0 – 127255.0.0.0
B 128 – 191255.255.0.0
C 192 – 223255.255.255.0
D 224 – 239Multicasting
E 240 – 255Research

निष्कर्ष :

दोस्तों, इस लेख IP एड्रेस क्या होता है को पढ़ने के बाद्द आप को िप एड्रेस के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई होगी। उम्मीद करता हूँ आप को ये लेख पसंद आया होगा। इसको अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करना न भूलें।

हिंदी दुनिया पर आने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

hindiduniyaa

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *