1

Google Snippet Kya Hai

Spread the love

क्या आप ने Google Snippet के बारे में पढ़ा है। क्या आप आप जानते है Google Snippet Kya Hai और इसके क्या फायदे है?

Google Snippet Kya Hai

दोस्तों, इस लेख में हम Google Snippet के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले है। Google Featured Snippet हमारे ब्लॉग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इससे Blog पर ट्रैफिक बढ़ता है। इसके और भी कई फायदे है। आइये शुरू करते है।

Google Snippet क्या है? | Google Snippet Kya Hai

Google Snippet, गूगल का एक फीचर है जो Blog SEO में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई बार जब हम गूगल में कुछ सर्च करते है तो सर्च इंजन रिजल्ट पेज (SERP) पर जो पहला वेबसाइट आता है। उसमे उस पोस्ट के साथ उसका कुछ महत्वपूर्ण कंटेंट भी दिखता है। किसी लेख का इस प्रकार दिखना ही Google Snippet कहलाता है।

यह फीचर किसी भी ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ने में बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसलिए सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में इसको जीरो पोजीशन (ZERO POSITION) भी कहते है। यह गूगल पर किसी भी ब्लॉग के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोजीशन है।

Google Snippet Kya Hai

Google Snippet के फायदे

Google Snippet के कई फायदे है जो हमारे ब्लॉग पर दिखाई देते है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ट्रैफिक पर पड़ता है। यदि आप का कोई लेख जीरो पोजीशन पर दीखता है तो निश्चित रूप से ब्लॉग ट्रैफिक बढ़ेगा।

सर्च इंजन रिजल्ट पेज पर यदि आप का कोई लेख Google Snippet के साथ दिखाई देता है तो गूगल के साथ साथ सभी रीडर्स भी आप के ब्लॉग को अच्छा मानते है। जिससे लोगो के बीच आप के ब्लॉग की पहचान बढ़ती है।

Google Feature Snippet में कौन सा कंटेंट Show करता है?

दोस्तों, कई बार हमारे मन में यह सवाल आता है कि जो ऊपर इमेज में वेबसाइट के लिंक के ऊपर जो कंटेंट शो हो रहा है वो कहा से लिया गया है। क्या इस कंटेंट को कही पर स्पेशल रूप से स्निपेट के लिए लिखा जाता है या गूगल इसको अपने आप लेख में से दिखता है।

इन सवालों का जवाब आसान शब्दों में नहीं होगा। क्योकि गूगल फीचर स्निपेट के लिए हमे अलग से कंटेंट लिखने की आवशयकता नहीं है। स्निपेट जो कंटेंट दीखता है वो लेख में से कही से भी लिया जा सकता है। इसलिए अपने लेख के कंटेंट पर अवश्य दिन दे।

अपने Blog Pages को Google Snippet में कैसे दिखाये

कोई भी अपने Blog को गूगल के स्निपेट फीचर में नहीं जोड़ सकता है। यह सब गूगल पर निर्भर करता है। गूगल जिसे चाहे उसे जीरो पोजीशन पर दिखा सकता है। गूगल हमारे ब्लॉग के पेज को स्निपेट के रूप में दिखाए इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बाते।

Blog Post का कंटेंट पढ़ने में आसान होना चाहिए।
किसी भी ब्लॉग से कॉपी पेस्ट नहीं होना चाहिए।
लेख में यूनिक और Informative कंटेंट होना चाहिए।
किसी भी प्रश्न का जवाब आसान भाषा में तथा सीधा होना चाहिए।
लेख में केवल महत्वपूर्ण बिन्दुओ को ही शामिल करना चाहिए।

निष्कर्ष

दोस्तों इस प्रकार हमने इस लेख के माध्यम से गूगल स्निपेट के बारे में जाना। उम्मीद करता हूँ आप को ये लेख पसंद आया होगा। आप अपने विचार हमसे कमेंट के माध्यम से साझा कर सकते है।

हिंदी दुनिया पर आने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद। इस लेख को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अवश्य शेयर करें।

hindiduniyaa

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *