0

Google EAT क्या है? | What is Google EAT

Spread the love

हेलो दोस्तों, क्या आप ने कभी Google EAT के बारे में सुना है। क्योकि बहुत कम लोग इसके बारे में जानते है। यदि आप ब्लॉग्गिंग करते है तो भी Google EAT के नियमो के बारे में जानकारी हो ये मुश्किल है। लेकिन यह किसी भी ब्लॉग के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से Google EAT क्या है? और कैसे काम करता है, के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले है।

Google EAT क्या है?

Google EAT क्या है? Google EAT kya hai

Google EAT, गूगल का एक महत्वपूर्ण तरीका है जो कम क्वालिटी के कंटेंट को रोककर उच्च क्वालिटी के कंटेंट को आगे बढ़ने में मदद करता है। यह किसी भी ब्लॉग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जो लोग बहुत ही अच्छा और शानदार लेख लिखते है यह उन ब्लॉग को आगे बढ़ने में मदद करता है। इसलिए सभी Bloggers को अपने कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए।

EAT का मतलब क्या है?

यहाँ पर हम EAT की फुल फॉर्म के बारे में बात करते है। बात में तीनो शब्दों का अलग अलग मतलब है।

E – A – T की फुल फॉर्म

E Expertiseविशेषज्ञता

A – Authorityअधिकार

T – Trustworthinessविश्वसनीयता

इस प्रकार आप ने देखा ब्लॉग के लिए विशेषज्ञता, अधिकार और विश्वसनीयता होना बहुत ही आवश्यक है। इन सब का ध्यान आप को ब्लॉग niche का चुनाव करते समय रखना चाहिए। आइये इनको एक एक करके समझते है।

E Expertiseविशेषज्ञता :

दोस्तों ब्लॉग बनाने के लिए सबसे पहले उस टॉपिक का चुनाव करना होता है जिस पर ब्लॉग लिखना है। इसका चुनाव करते समय हमे ध्यान रखना है की हम उस टॉपिक के बारे में विशेषज्ञ हो। जिस पर हम एक अच्छी संख्या में लेख लिख सके। जिस टॉपिक पर ब्लॉग लिख रहे है हमें उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए अर्थात उस में एक्सपर्ट होना बहुत जरुरी है।

A – Authorityअधिकार

जब आप किसी टॉपिक पर ब्लॉग लिखते है और लोग उसे पसंद करने लगते है तो उस पर आप के ब्लॉग की ऑथरिटी याने अधिकार बढ़ता है। आप का नाम उस टॉपिक के एक्सपर्ट के रूप में लिए जाता है। यह सब आप के ब्लॉग की अथॉरिटी पर निर्भर करता है।

जब भी हम ब्लॉग अथॉरिटी की बात करते है तो हमे डोमेन अथॉरिटी का ध्यान आता है। जिससे हमारे ब्लॉग की इंटरनेट पर मजबूती बढ़ती है। इसके लिए हमे अपने ब्लॉग के बैकलिंक हाई अथॉरिटी वेबसाइट से बैकलिंक बनाने होंगे।

इसके लिए हमें हाई अथॉरिटी वेबसाइट से अधिक से अधिक बैकलिंक लेने चाहिए।

T – Trustworthinessविश्वसनीयता

आप के ब्लॉग पर उपस्थित कंटेंट सही होना चाहिए। उसमे कोई गलत इनफार्मेशन नहीं होनी चाहिए। जिससे पढ़ने वालो में आप के ब्लॉग के प्रति विस्वाश बढे, और लोग बिना किसी डर के आप के लेख पढ़ सके। विश्वसनीयता इसमें बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस प्रकार दोस्तों हमारे ब्लॉग को आगे बढ़ाने में Google EAT का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। हमें इसके तीनो नियमो को अपनाना चाहिए।

इस लेख से हमने क्या सीखा

Google EAT क्या है?, लेख के माध्यम से हमने Google EAT के बारे में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा Blogging में उसके उपयोग के बारे में जाना। उम्मीद करता हु आप को ये लेख पसंद आया होगा। आप अपने महतपूर्ण सुझाव हमसे शेयर कर सकते है।

हिंदी दुनिया पर आने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद। इस लेख को शेयर अवश्य करें।

hindiduniyaa

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *